फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां है बेमिशाल, जिनसे होता घर खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव और बीएसए योगराज सिंह ने रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महिला दिवस के मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, बीएसए योगराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं हुए है। चांद तक का सफर तय कर चुकी है। फाइटर विमान उड़ाकर इतिहास कायम कर दिया है। खेल का मैदान हो, या जंग का, यहां भी अलग पहचान बनाई है। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या बंद कराने में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी इस तरह की कार्य होते हो उसकी जानकारी दें, वहां कार्रवाई। लड़कियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। क्योंकि दो कुल को रोशन करती है बेटियां, इन्हें संरक्षण दें। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करें। बच्चों ने विभिन्न जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिए और नारे लगाते मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। इसमें सीओ दिलीप सिंह, दीपाजंलि, बीईओ वीरेंद्र पाल, एबीआरसी अशोक अंतिल, योगेश, प्रवीर, कुसुमलता, वेदप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें