फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा होगी। इसमें जिले के पांच विद्यालयों के 587 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार से परीक्षा शुरू होगी। दादू बलराम संस्कृत विद्यालय ग्वाली खेड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

संस्कृत परीक्षा के प्रभारी और वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि बुधवार से माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बरनावा का महानंद संस्कृत विद्यालय, किरठल का आर्य संस्कृत, खेकड़ा का संस्कृत, ग्वाली खेड़ा दुर्गेश्वरी संस्कृत, ग्वाली खेड़ा का दादू बलराम संस्कृत विद्यालय, बालैनी का सर्वोदय संस्कृत विद्यालय और ग्वाली खेड़ा का दादू बलराम संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा देंगे। इन विद्यालयों में 587 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमा तृतीय वर्ष में 55, पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष में 201, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 125, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 111, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में 95 छात्र पंजीकृत है। परीक्षा दादू बलराम संस्कृत विद्यालय ग्वाली खेड़ा में परीक्षा होगी।

विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा सात से
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बीएससी प्रथम की परीक्षा 12-13 मार्च, द्वितीय वर्ष की आठ और नौ मार्च, जंतु विज्ञान प्रथम वर्ष 17 मार्च, तृतीय वर्ष सात मार्च, वनस्पति विज्ञान तृतीय आठ मार्च, भौतिक विज्ञान 14 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें