फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने प्रशासन की दोहरी नीति मंत्री को बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांवों की समस्याओं को लेकर पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला। गांवों में विकास कार्य कराने में आ रही बाधाओं को बताया। प्रशासन की दोहरी नीति से अवगत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला। उन्होंने बताया कि गांवों में विकास कार्य कराने में प्रशासन की ओर से बाधा पहुंचाई जा रही है। प्रधानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने मंत्री को बताया पांच लाख रुपये से ऊपर की फाइनल स्वीकृत नहीं की जा रही है। बिना किसी जांच किए मीडिया से प्रधानों के खिलाफ बयानबाजी की जाती है। सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार से अवगत कराया। प्रधानों के सम्मान को ठेस पहुंचायी जा रही है। उन्होंने कहा जब तक कोई जांच पूरी न हो जाए, उस जांच में प्रधान को दोषी न हो तब तक मीडिया में इसकी जानकारी न दिए जाए। इसी प्रकार से कार्य होता रहा तो प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर मीडिया बाजी की जाएगी। हिंडन नदी के दूषित पानी से 26 गांव समस्या से जूझ रहे हैं। एक-एक हैंडपंप लगाया जाए। 31 तालाबों का धनराशि स्वीकृत कराई और गन्ने की समस्या बताई। जिला महासचिव ठाकुर शैलेंद्र सिंह, नरेश कुमार, संजय, आदित्य, भारतवीर, विनोद, धर्मेंद्र, विकास, बादल गुर्जर, राज कुमार, जाकिर हसन, मनोज, निश्चय राणा, जितेंद्र धामा, रविंद्र, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें