बिनौली (बागपत)। बिनौली में स्थित श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में सोमवार को भगवान श्री 1008 मुनि सुब्रत नाथ का महा मोक्ष कल्याणक त्योहार धूमधाम से बनाया । महा मोक्ष कल्याणक में जैन समाज के लोगों ने विधान विधान पूर्वक भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की।
महा मोक्ष कल्याणक में बिनौली, बड़ौत, मेरठ, दिल्ली से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंडित मधुबन शास्त्री मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जैन समाज के लोगों ने मुनि सुब्रत नाथ विधान के तीन क्लयो की विधि विधान पूर्वक व भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। पूजन में बिनौली जैन समाज की चारों संस्थाओं के जैन समाज के लोगों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगीतकार विनोद एंड पार्टी ने समधुर भक्तिमयी भजनों की प्रस्तुति कर सभी को भाव विभोर किया। रात्रि में भी मंदिर जी मंच पर भजन ,कीर्तन का संगीतमयी आयोजन किया। महा मोक्ष कल्याणक में समस्त जैन समाज के लोगों का सहयोग रहा।