बागपत। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से पिछड़े और वंचित गांवों में विकास होगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने बड़ौत, बागपत और खेकड़ा को इन गांवों का चयन करने के निर्देश दिए। गांवों को विकसित करने के लिए समिति का गठन किया जा चुका है।
पिछड़े और सुविधाओं से वंचित गांवों में विकास कराने के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना सूबे की सरकार ने संचालित की है। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि पिछड़े गांव, ऐसे अत्यधिक पिछड़े गांव, बस्तियां जो संपर्क मार्ग, सड़क, विद्युतीकरण, पेजयल, खंडजा, नाली निर्माण कल्याणकारी लाभार्थीपरक योजना और कौशल विकास सहित बुनियादी सुविधाओं से वंचित, असंतृप्त हैं, भौगोलिक संरचना की दृष्टि से विषम परिस्थितियां से घिरे गांवों के चयन की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है। सीडीओ ने बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार, बागपत विवेक कुमार यादव, खेकड़ा आशीष कुमार को ऐसे सभी गांवों का चयन करने के निर्देश दिए है।