सीडीओ को बताईं समस्याएं
बागपत। रमाला गांव का सीडीओ चांदनी सिंह ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उन्हें समस्या बताई। कहा कि गली ओर बस्ती में गदंगी का ढेर लगे हुए है। गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मृत पशुओं को दबाने के लिए भी कोई समुचित स्थान नहीं है। गांव के लोग दिक्कत में है। कई बार इसकी शिकायत अफसरों से कर चुके है, कोई समाधान नहीं किया गया है। सीडीओ ने प्रधान व पंचायत सचिव को लेखपाल से संपर्क करके समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए दिए है। लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
-----------
ऑपरेशन करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी यासीन ने सीएचसी बागपत के एक डॉक्टर पर बच्चे के ऑपरेशन करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। डीएम को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसके 12 वर्षीय बेटे जैद को लघुशंका के दौरान परेशानी होती है। सीएचसी बागपत में उसको उपचार के लिए लेकर गया तो चिकित्सक ने उसे हर्निया बताया और इसक उपचार ऑपरेशन है। यासीन ने बताया कि डॉक्टर के कहे अनुसार सभी जांच कराई। उसके बाद चिकित्सक ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांग की। ज्यादा गुहार लगाई तो सात हजार रुपये की डिमांड की गई। उसके बाद गर्मियों में ऑपरेशन करने की बात कहते हुए टरका दिया। उन्होंने डीएम से आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है, प्रकरण की जांच कराई जाएगी।