अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सीआरपीएफ के सिपाही का पैतृक गांव बली में निधन हो गया। जो छत्तीसगढ़ में तैनात था। एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
बली गांव निवासी पेशीराम का बेटा प्रदीप कुमार (36) सीआरपीएफ का जवान था। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। जो बृहस्पतिवार को एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आया । शुक्रवार की रात में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई । परिजन उसे लेकर कस्बा के निजी अस्पताल में पहुंचे। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी । परिवार के लोग उसको घर पर ले गए। थोड़ी देर बाद ही उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई और चंद मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस हादसे के कारण परिवार में कोहराम मच गया। गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने प्रदीप के शव का गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया । उसकी शवयात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। गांव के पूर्व प्रधान जोगिंद्र उर्फ जोगी ने बताया प्रदीप की 13 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।