फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में 82 दिगंबर साधु करेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन समाज समिति, बड़ौत के तत्वावधान में बड़ौत नगर में प्रथम बार एक साथ 82 दिगंबर साधु का प्रवेश होगा। जैन आचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य और युवा श्रमण मुनि विहर्ष सागर महाराज के नेतृत्व में 100 से अधिक त्यागी वृंद, इसमें 82 दिगंबर साधु सहित अन्य ब्रह्मचारी नगर में 29 दिसंबर को सुबह आठ बजे प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

आचार्य संघ 27 दिसंबर को दिल्ली बड़ागांव से होते हुए बागपत नगर पहुंचें। 28 दिसंबर को सरूरपुर होकर 29 दिसंबर को बड़ौत में प्रवेश करेंगे। आचार्य संघ के सानिध्य में 30 दिसंबर को दिगंबर जैन अतिथि भवन में आचार्य विमल सागर महाराज का सानिध्य दिवस और 31 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से एक शाम गुरू विराग सागर के नाम नामक रंगारंग कार्यक्रम नव वर्ष 2018 के आगमन तक कराया जाएगा। रात्रि में 12 बजे आचार्य विराग सागर द्वारा विशेष मंगल आशीर्वाद दिया जाएगा। ज्ञात रहे वर्ष 2009 में मुनि विहर्ष सागर महाराज का नगर में एतिहासिक चातुर्मास हुआ। इसमें पांच हजार इंद्र-इंदाणियों द्वारा महा अर्चना तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए । तभी से ही जैन समाज बड़ौत आचार्य विराग सागर के प्रवेश का निवेदन कर रहा है। मुनि विहर्ष सागर के प्रयास से ही यह स्वर्णिम मौका बड़ौत को प्राप्त हुआ। बड़ौत का जैन समाज ही नहीं अजैन भी आचार्य संघ के नगर प्रवेश को लेकर पलक पावड़े बिछाए हुए है। प्रवेश यात्रा 29 दिसंबर को प्रात: 8 बजे साधुवृत्ति आश्रम से प्रारंभ होकर नया बाजार, अतिथि भवन, संजय मूर्ति होते अतिथि भवन पहुंचेगी। जहां आचार्य का प्रवचन होगा। बैंड बाजे, नफीरी तथा हजारों जैन श्रद्धालु प्रवेश यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। इसमें अध्यक्ष प्रवीन जैन, मंत्री अतुल जैन, श्रवण जैन, रमेश चंद जैन, सतीश जैन, वीर बहादुर जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अंकुर जैन, सुभाष जैन, सुरेश जैन, धर्मेंद्र जैन, आलोक जैन, अशोक जैन, संयम जैन, दिनेश जैन, अमित जैन, ललित जैन, आदीश जैन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें