फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हेमर फैक्ट्रियों को बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित कृष्णा नगर में हेमर फैक्ट्रियों के लेकर जहां कॉलोनी के लोग विरोध में उतर आए है, वहीं हेमर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और हेमर फैक्ट्रियों को बंद करा दिया । इसके विरोध में हेमर फैक्ट्री के कर्मचारी भी तहसील पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया।
छपरौली रोड स्थित कृष्णा नगर मोहल्ले के लोग काफी संख्या में तहसील पहुंचे। उन्होंने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कॉलोनी में हेमर मशीन के कारखाने लगे हैं। इसकी धड़कन से कई मकान गिर चुके हैं और मकानों में दरार आ गई है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन फैक्ट्रियों को कालोनी के बीच से हटवाया जाए। इस पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए और पुलिस ने हेमर फैक्ट्रियों को बंद करा दिया। प्रदर्शन करने वालों में अमित राणा, कृष्णपाल, लोकेश, संजय, ऋतु, प्रमेंद्र, अरविंद, अमित, सचिन कुमार, मुनेश, गीता, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ फैक्ट्री बंद कराने के विरोध में हेमर फैक्ट्रियों के कर्मचारी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कृष्णा नगर में हेमर से फावड़े की मूंद, हथौड़ा आदि बनाने का कारोबार है, जो दस साल से चल रहा है। इससे पूर्व शहर के अन्य मोहल्लों से आबादी बढॉने पर वे इस स्थान पर आ गए थे और जिस जगह उनका कारोबार है, वहां एक भी रियासी का मकान नहीं है। हमारा कारोबार बंद होने से काफी संख्या में मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने हेमर कारोबार को बंद करने के निर्देश वापस लेने की मांग की। इस मौके पर वाजिद, सुरेश, बिलाल, तोहसीन, नफीस, मनव्वर, हुसैन, राशिद, साबिर, इसरार, अकबर, आदिल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें