फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षाएं कम होगी तो तनाव भी कम होगा : नयन सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षाएं कम होगी तो तनाव भी कम होगा : नयन सागर
विज्ञापन


बड़ौत। जैन संत नयन सागर महाराज ने कहा कि आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति तनाव का शिकार है। तनाव आकांक्षाओं की पूर्ति न होने पर उपजता है। दिगंबर जैन कालेज में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी आकांक्षाएं कम रहेंगी, तनाव उतना ही कम होगा। जीवन में जो वस्तु आवश्यकता से अधिक हो जाती है, वह विष के समान हो जाती है। जैन धर्म में पांच अणुव्रतों में एक व्रत अपरिग्रह भी है। इसका अर्थ है कि आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का संग्रह ना करना। आवश्यकता से अधिक वस्तुओं की आकांक्षा ही तनाव का कारण बनती है। ननौता से पधारे निर्मलायतन के पदाधिकारियों ने जैन संत को श्रीफल भेंट किया।
इसके बाद जैन संत नयन सागर के सानिध्य में दिगंबर जैन सकल समाज एवं सहयोगी संस्थाओं की आम सभा हुई। इसमें निर्मलायतन के पदाधिकारियों ने बताया कि गिरनार गौरव जैनाचार्य निर्मलसागर महाराज को समर्पित एक अनुपम कृति का निर्माण नानौता में किया जा रहा है। इस निर्मलायतन महातीर्थ में विश्व की सर्वप्रथम तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की 27 फीट ऊंची प्रतिमा एवं कलश का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं उत्तर भारत में प्रथम बार महामस्तकाभिषेक संत उपाध्याय नयनसागर के सान्निध्य में 17 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में लालचंद जैन, चक्रेश जैन, जेके जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, शरद जैन सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। संचालन धनेंद्र कुमार जैन ने किया। मंगलाचरण अमित जैन ने किया। सांय काल गुरुभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. वीरेंद्र सिंह, लाला घासीराम जैन, धनकुमार जैन, राकेश कुमार जैन, अरविंद जैन, सुनील कुमार जैन, विमल प्रसाद जैन, सुशील कुमार जैन, रमेश चंद जैन, रविंद कुमार जैन, राजकुमार जैन, सुखमाल चंद जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, अंजुल जैन, निशा जैन, अंजली जैन, सुुनीता जैन, डा. अमित जैन, डा. दीपक जैन, डा. विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें