फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में फिर से चालू होगी बंद पड़ी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। दाहा गांव में बीस दिन से बंद पड़ी पेयजल टंकी को चालू करने की कार्रवाई शुरू कर दी। लीकेज पाइप लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। फिलहाल गांव में पंप सेट से सीधे पेयजल सप्लाई होगा।
विज्ञापन

दाहा गांव में 1985 में पेयजल टंकी का निर्माण कराया। इसकी समय अवधि 15 साल थी। टंकी जर्जर होने के कारण 20 दिन पहले इसे पूर्ण रूप से बंद किया। इससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई और लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इस परेशानी को देखकर फिर से बंद पड़ी टंकी को चालू करने की कार्रवाई शुरू कर दी। जल निगम के अवर अभियंता सलीम टीम को लेकर गांव पहुंचे और जगह-जगह से लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। अवर अभियंता ने बताया फिर पंप सेट से सीधे गांव में पानी की सप्लाई की जाएगी। शीघ्र ही बीडीओ बिनौली की देखरेख में अभियंताओं की टीम गांव आएगी और टंकी की जांच करेगी। जांच के बाद ही नई टंकी का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें