1. मतदाता फोटो पहचान पत्र, 2. पासपोर्ट, 3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी कर्मचारियों के पहचान पत्र।
5. बैंक और डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, 6. पैन कार्ड 7. मनरेगा जॉब कार्ड
8. आरजीआई और एनपीआर की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
9. श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, 10. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज 11. आधार कार्ड
12. निर्वाचन आयोग की प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची
13. एमपी, एमएलए और एमएलसी का सरकारी पहचान पत्र।
मतदान सुबह 7:30 बजे होगा शुरू
बागपत में मतदान सुबह सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। पांच बजे तक जो वोटर लाइन में खड़े हो जाएंगे, उन्हें मतदान का अधिकार रहेगा।
सुबह और शाम अति संवेदनशील घोषित
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह ने कहा मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद दस बजे तक का समय अति संवेदनशील होता है। इसके अलावा शाम चार से पांच बजे तक का समय अतिसंवेदनशील रहेगा। इस दौरान सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अत्यधिक सावधानी बरतेंगे।
एक घंटा पहले पहुंचेंगे मजिस्ट्रेट
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट बुधवार को सुबह हर हाल में साढे़ छह बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपनी लोकेशन की जानकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को भी दी जाएगी।
बागपत के कंट्रोल रूम
बागपत। निकाय चुनाव के लिए कलक्ट्रेट मेें कंट्रोल रूम बनाया। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधित शिकायत सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कमरा नंबर 27 में नंबर 0121-2221935 पर की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में चुनाव सेल के एसआई नरेश कुमार के मोबाइल नंबर 9412475582 और कंट्रोल रूम प्रभारी डीआईओएस पीके मिश्रा के नंबर 9411723577 पर भी जानकारी दे सकते हैं।