बड़ौत (बागपत)।
सपा नेता और अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने पिछले दिनों ट्रेन में मौलवियों के साथ हुई मारपीट की वारदात को औछी हरकत बताया और इसमें शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि आरोपी शीघ्र नहीं पड़े गए तो सपा आंदोलन करेगी।
वे शनिवार को मधुबन कॉलोनी में संजय तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार देश में ध्रुवीकरण की नीति अपनाकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। सपा ऐसे नहीं होने देगी। हाल में ही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में मौलवियों के साथ मारपीट करने वाली वारदात में ऐसे लोगों की ही देन है। उन्होंने कहा व्हाटस अप के सहारे बीजेपी समाज में जहर घोलने का काम कर रही है और उनके नेता कुरान जैसे पवित्र ग्रंथ पर भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं और हिंदू और मुसलमानों को फिर लड़ाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा सपा सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उनके साथ सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, ओमवीर पहलवान, संजय तोमर, राहुल आदि रहे।