बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम की कॉलोनी में स्थित मंदिर के पुजारी ने ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता पर मंदिर में पूजा न करने देने, तानाशाही रवैया अपनाने और भक्तों से अभद्रता करने का आरोप लगाकर शनिवार को प्रशासनिक अफसरों से हस्तक्षेप कर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंदिर के पुजारी राजू पंडित पुत्र सत्यनारायण तिवारी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा काफी समय से कॉलोनी के मंदिर में भक्त पूजा कर रहे हैं। अब से पहले किसी भी अधिकारी ने मंदिर मेें पूजा करने पर रोक नहीं लगाई, लेकिन जब से ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता पूर्णचन्द तैनात हुए हैं, तभी से मंदिर में पूजा करने को लेकर बाधा पैदा कर रहे हैं। पहले भी कई बार अधिशासी अभियंता भक्तों और कॉलोनी मेें रहने वाले लोगों को पूजा बंद कराने की धमकी दे चुके हैं।
उन्होंने कहा अधिशासी अभियंता मंदिर में पूजा बंद कराकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। माहौल खराब हो, इसलिए पिछले तीन-चार दिन से न तो मंदिर मेें रेडियो बजने दे रहे हैं और न ही आरती होने दी जा रही है। यहां तक की पुजारी और भक्तों को अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं। मंदिर मेें कोई बाहरी व्यक्ति पूजा करने नहीं आते है, कॉलोनी मेें जो लोग रह रहे हैं, उन पर भी पूजा करने पर रोक लगाई जा रही है। इससे भक्तों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता पूर्णचन्द ने कहाउन पर लगाएं आरोप निराधार है।