फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में लगेगा कैंप, आइए करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में एक अक्तूबर को लगने वाले रक्तदान कैंप में लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा। रक्तदान के फायदों के विषय में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराया जाएगा।। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया ब्लड डोनेट करने के लाभ है। रक्तदान से पहले रक्तदाता की जांच कराई जाती है। ब्लड बैंक में एबी पॉजेटिव और निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। इन ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करना चाहिए, ताकि मुश्किल हालात में जरूरत को ब्लड दिया जा सके। उन्होंने कहा फाउंडेशन के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि इन ग्रुप के डोनर ब्लड डोनेट जरूर करें।
विज्ञापन


क्यों करें रक्तदान
शरीर में रक्तदान की प्रक्रिया चलती रहती है, रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता।
एक यूनिट ब्लड के पूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है।
रेड ब्लड सेल तीन माह में मर जाते हैं, इसलिए रक्तदान जरूरी है।
आधी लीटर खून से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
रक्तदान से संक्रमित बीमारियों का पता भी चल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें