फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए बनाए क्रय केंद्र और कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रशासन ने बासमती चावलों की दो वैरायटी खरीद के लिए तीनों तहसीलों पर क्रय केंद्र बनाए हैं। कृषकों को कोई समस्या न हो इसके लिए जिला खाद्य विपणन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। जहां पर कनिष्ठ सहायक की तैनाती की है। जो समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों खोले गए हैं। जहां पर प्रशासन की ओर से धान की कॉमन (मोटा बासमती) और ग्रेड-ए की वैरायटी का धान ही खरीदा जाएगा। इसके लिए बागपत का विपणन कार्यालय, बड़ौत का एफसीआई और खेकड़ा में नवीन मंडी में केंद्र बनाया है। दोनों प्रजाति की धान को बेचने के लिए किसानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बागपत की गली नंबर छह के भजन बिहार मोहल्ले में जिला खाद्य विपणन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। जिस पर कनिष्ठ सहायक रजनीश कुमार को प्रभारी बनाया है। जो कृषकों की जो समस्याओं को सुनकर समाधान कराएंगे।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने निर्देशित किया है सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक किसानों की समस्याएं सुनेंगे। चेतावनी दी किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। इसके लिए 9756775415 जारी किया गया है। जिस पर किसान बात कर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें