बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में बुधवार की तड़के विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नही पहुंचा। इससे गुस्साएं लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
बावली गांव मेें काफी समय से विद्युत लाइन जर्जर हालत में है जो आए दिन टूटकर गिरती रहती है। कई बार अवर अभियंता संजीव शर्मा सहित अन्य विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार की तड़के भी अचानक जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां से गुजर रहे अमित, संदीप और हरेंद्र में भाग कर जान बताई। लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा और घंटों तार में करंट दौड़ता रहा। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा गांव मेें कई साल से विद्युत लाइन के तार जर्जर हालत मेें है, शिकायत करने के बाद भी उन्हें नहीं बदला जा रहा है। तार टूटकर गिरने से कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। इस दौरान विरेंद्र तोमर, राजू, शेखर, राकेश, सुभाष, मास्टर आलोक, अमजद, खलील, सलीम, इमरान, राज कुमार, शौकीन, धर्मपाल आदि रहे। जेई संजीव शर्मा ने बताया विद्युत कर्मियों को गांव में भेजा है।
ु