फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम पर हमला बोलने वाले आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में कुछ दिन पहले चेकिंग कर रही विद्युत निगम की टीम पर हमला बोलने वाले आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने 33/11 बिजलीघर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा पांच दिन पहले विद्युत निगम की टीम जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व में गांव मेें चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम पर हमला बोला। इस दौरान एक लाइनमैन को मारपीट कर अधमरा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले थे। कई दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसे लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई टाऊन इंद्र पाल ने कहा लगातार पुलिस प्रशासन से बातचीत की जा रही है। हंगामा करने वालों में सोमपाल, इमरान, राजेश, अशोक, कल्लू, राजीव, विनय, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें