फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय पदाधिकारियों को मिलेगी संगठन में जगह : संजीव थाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और जिला चुनाव अधिकारी संजीव भाकर ने कहा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। सक्रिय सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश का विकास कराया है।
विज्ञापन

सिसाना रोड स्थित खादी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन चुनाव के संबंध में बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि संजीव भाकर ने कहा वर्तमान समय में कांग्रेस संगठन में वफादार और सक्रिय लोगों को ही महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेहद मेहनत कर रहे हैं, लेकिन संगठन को भी अपनी ताकत से काम करने की जरूरत है। ऐसे में सक्रिय कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा जिन लोगों ने सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए हैं और जो पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को ही संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य सहित अन्य पदों पर महत्व दिया जाएगा। इसमें अनिल देव त्यागी, राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, दीपक शर्मा, सरफराज अहमद, वकील अहमद, सतीश शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, चंदगीराम, ध्रुव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें