फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़ों में फंसे वाहन, आंदोलन बनने लगा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढे मंगलवार को फिर दर्द देकर गए। सुबह पांच बजे गौरीपुर मोड़ पर जाम लग गया। मरीज का अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। कई वाहन गड्ढों में धंस गए, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। उधर, पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सड़क निर्माण और फौजी के समर्थन में अन्य लोग भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ के निकट गड्ढ़े में एक डीसीएम फंस गया, जिस कारण वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। वाहन चालकों ने दूसरी कतार बनाकर वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन इससे टी-प्वाइंट पर जाम के हालात बन गए। वाहनों की यहां तीन लाइन बन गई, जिस कारण पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जाम में दो एंबुलेंस फंसी रही। एक एंबुलेंस को ट्यौढ़ी से मरीज लेने जाना था, जबकि एक बड़ौत से जिला अस्पताल के लिए मरीज को लेकर जा रही थी। मरीज तड़पते रहे, पुलिस ने जाम खुलवाया। इससे दो घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। दिन में भी कई बार जाम के हालात बनें। वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल बस भी जाम में फंसी रही।
उधर, पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बरवाला गांव के पवन, निवाड़ा गांव के राजू, इनाम और कोताना के नूर हसन के अलावा अन्य लोगों ने भी धरना दिया और आंदोलन में शिरकत की। बड़ौत के योगेंद्र जैन का कहना है कि सरकार को निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन



गड़करी से मिले सत्यपाल, बताया हाईवे का हाल
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया उन्होंने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाईवे के निर्माण की मंजूरी पर बात की गई। जल्द से जल्द काम शुरू कराने की बात कही गई है। इससे पहले यहां टी-प्वाइंट के हालात में सुधार करने के निर्देश राज्य सरकार पहले ही उपशा को दे चुकी है।


एसपी सिंह बघेल के सामने गूंजेगा हाईवे का मुद्दा
बागपत। आठ सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल जिले में मौजूद रहेंगे। हाईवे का मुद्दा उनके सामने फिर उठाया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह का कहना है कि सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। हाईवे बदहाल है। रालोद नेता अमित जैन ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। रालोद आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें