फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को रोकना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भगवानपुर नांगल गांव में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर रमेश चंद शर्मा के आवास पर यज्ञ हुआ और समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर खतौली रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। वक्ताओं ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को रोकना होगा और उन्हें वैदिक संस्कृति का ज्ञान कराना बहुत जरूरी है। यज्ञ में लोगों ने कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इसमें मा. विष्णुदत्त, मास्टर जगदीश, रणवीर, भीम सैन, नरेंद्र, रघुवीर, राम कुमार, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें