फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ छुट्टी पर, योजना नहीं बता पाए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने विकास की हकीकत जानी। छुट्टी की वजह से समीक्षा में डीपीआरओ शामिल नहीं हुए, जिस पर नाराजगी जताई। बढ़ते अपराधों पर जवाब मांगा। अधिकारियों को निर्देश दिए सरकार की योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी पेंशन एवं अन्य योजना के विषय में नहीं बता पाए।
विज्ञापन

विकास भवन में पांडा ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। उपजिलाधिकारियों को गांवों में जाकर जनमानस की समस्या जानने और समाधान करने की बात कही। चकबंदी वादों के निस्तारण पर भी बल दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें। चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा आम आदमी को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण मिला तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। आशाओं के भुगतान शतप्रतिशत कराने के भी निर्देश। कार्यदायी संस्थाओं से कहा निर्माण कार्यों में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग करें। जांच में यदि कोई कमी मिलती है तो कड़ी कार्रवाई होगी। बीएसए को निर्देश दिए जिन स्कूल में छात्रों की संख्या 100 से अधिक हैं, वहां बायो मैट्रिक मशीन लगाई जाए। बच्चों का आधार दर्ज कराने के लिए जन सुविधा केन्द्र से समन्वय करें। किताबें और यूनिफार्म वितरण में तेजी लाए। इसके अतिरिक्त गन्ना, फसली ऋण मोचन योजना, मनरेगा, राष्ट्ीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, नगर पालिका, लोनिवि, समस्त पेंशन योजना तथा 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, बीएसए योगराज सिंह, डीआईओएस पीके मिश्रा, डीसीओ सुशील कुमार, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह आदि रहे।

खेकड़ा में बता दिया नैथला मार्ग
नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने सड़क योजना की जानकारी मांगी। लोनिवि अधिकारी ने खामपुर मार्ग को खेकड़ा में बता दिया। कुछ ही देर बार सुधार करते हुए मार्ग की सही स्थिति बताई। पांडा ने डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ड्रेस का कपड़ा न पहुंचने की शिकायत
बागपत। ड्रेस वितरण की समीक्षा हुई तो बिनौली बीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र में कपड़ा उपलब्ध न होने की बात कहीं। बीएसए ने बताया क्षेत्र में कहीं भी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। छात्रों को ड्रेस का वितरण सही समय पर हो रहा है।

भुगतान नहीं, मलकपुर मिल मांग रही लोन
बागपत। जिले में गन्ना भुगतान के बारे में नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने जानकारी मांगी। डीसीओ ने बताया तीनों मिलों पर सवा तीन सौ करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा 263 करोड़ मलकपुर मिल पर है। मिल ने लोन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें