फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए जनता- सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा नेता और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाया जा रहा है और लोग उनकी योजनाओं का लाभ उठाएं।
ढिकाना गांव के आर्य समाज मंदिर में सत्य युवा बिग्रेड ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा भाजपा हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हितों में काम कर रही है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र ही किसानों के खातों में भेजा जाएगा। छपरौली यमुना नदी पर बनने जा रहे पुल का निर्माण अति शीघ्र चालू कराया जाएगा। इस अवसर पर उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया । अध्यक्षता महावीर सिंह ने की। संचालन कपिल आर्य ने किया। इसमें युवा बिग्रेड के जिलाध्यक्ष आदेश तोमर, रविंद्र एडवोकेट, नगर पंचायत चेयरमैन लोनी मनोज धामा, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, रामकुमार पंवार, सुधीर मान, डॉ. आत्माराम तोमर, अनुज तोमर, सुमित दांगी, प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


नांगल गांव में स्वागत किया
छपरौली। क्षेत्र के नांगल गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी अलका तोमर का आंखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के चौथे पौधरोपण अभियान के तहत समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र तुगाना ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। साथ ही पौधरोपण कराने का संकल्प दिलाया। इसमें भूपेंद्र वशिष्ठ, इमरान पठान, रविंद्र, प्रमोद, बलराम, रामफल, डॉ. बिजेंद्र, रामनाथ, मुकेश वर्मा, डॉ. माखन लाल, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें