चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव निवासी सतीश ने बताया उसकी पत्नी बिजलीघर में बिजली कनेक्शन के लिए गई । वहां पर तैनात कर्मचारियों ने उससे 600 रुपये लिए और पर्ची 250 रुपये की काटकर दी। उन्होंने कहा बिजली के दफ्तर में कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसकी अफसरों से शिकायत की जाएगी। उधर, एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा यदि इस तरह की शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।