फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला-खट्टा मार्ग तेंदुआ देख उल्टे पांव दौड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
डौला-खट्टा मार्ग तेंदुआ देख उल्टे पांव दौड़े ग्रामीण
विज्ञापन


बागपत। डौला-खट्टा स्थित महेश मंदिर के पास युवकों को तेंदुआ नजर आया। ग्रामीणों को सूचना दी गई। इसके बाद से लोगों में दहशत है। किसान खेतों में फसलों की सिंचाई करने नहीं जा रहे है। पशुओं की सुरक्षा में लगे हुए है।
विज्ञापन

ढिकौली के बाद अब डौला-खट्टा मार्ग स्थित महेश मंदिर के पास युवक वशीम, गौरव, गुलबहार, विपिन किसी कार्य के लिए डौला जा रहा रहे थे। उसी दौरान महेश मंदिर के पास उन्हें तेंदुआ नजर आया। उसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने बीच रास्ते से ही उल्टे पांव गांव की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। खेतों में सिंचाई करने के लिए किसान नहीं जा पा रहे है। गांव के बाहरी हिस्से में रहने वाले लोग अपने पशुओं की सुरक्षा में लगे है। मवेशियों को लेकर खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी गई है। ढिकौली में तेंदुए के पकडने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गढ़ी कलंजरी में भी तेंदुए का आतंक है। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सही लोकेशन बता दें तो वहीं पर पिंजा लगवा दिया जाएगा। इसके अलावा पड़ताल के लिए टीम को क्षेत्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें