दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में स्वामी कल्याण देव जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। विश्वकर्मा एकता विकास सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही जीवन की बुलंदियों को छू सकते हैं।
भड़ल गांव के सीबीएसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मनीष विश्वकर्मा ने कहा महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से समाज का ही नहीं राष्ट्र का भी भला होगा। महापुरुष हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा समाज की उन्नति के लिए शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ संस्कारिता का भी युवा पीढ़ी को पाठ पढ़ाना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डाली। इसके बाद समाजसेवियों, मेधावी छात्र और छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया। इसकी अध्यक्षता जयप्रकाश संचालन विनोद ने किया। इसमें देवेंद्र, ब्रह्म सिंह, राजेंद्र, सचिन, मोहित, जितेंद्र, बलजोर, संदीप, देवी सिंह, सतेंद्र, प्रवेश आदि रहे।