संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 60 वाहनों के चालान किए गए और आठ ओवरलोड वाहनों को सील किया गया।
एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हुई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के भी चालान किए गए। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर लगी सात बुलेट का भी चालान किया गया। कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।