फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो के करीबी अजय चौधरी के फार्म हाउस पर 58 घंटे चली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- महरमपुर गांव स्थित फार्म हाउस पर मंगलवार सुबह पहुंची थी आयकर विभाग की टीम, बृहस्पतिवार को लौटी
विज्ञापन

फोटो 12 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी और एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के महरमपुर गांव स्थित फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम ने करीब 58 घंटे तक जांच की। टीम बृहस्पतिवार दोपहर बाद निकल गई। टीम द्वारा किसी तरह का कोई कागजात या अन्य सामान नहीं लेकर जाने की बात बताई गई है।
एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को छापा मारा था। अजय उर्फ संजू के पैतृक गांव महरमपुर के फार्म हाउस पर भी एक टीम डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में छापा मारने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पहुंची थी। टीम बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे जांच करके लौट गई। करीब 58 घंटों तक जांच चली। मगर, बताया जा रहा है कि टीम को वहां से टैक्स चोरी से जुड़ी कोई चीज नहीं मिल सकी। टीम कोई कागजात और अन्य सामान भी साथ लेकर नहीं गई है। जांच के बाद भी आयकर विभाग की टीम ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

बाथरूम में गिरने से पुलिस कर्मी घायल, तीन टांके लगे
आयकर विभाग की टीम के साथ आए पुलिस कर्मियों में एक बृहस्पतिवार को बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। पुलिस कर्मी को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां उसके सिर में तीन टांके आए है। बुधवार तक टीम के साथ कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। बृहस्पतिवार की सुबह दो महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था, जो टीम के जांच करने तक साथ रही।
विज्ञापन

एक ही कमरे की जांच, अजय की मां व पत्नी भी बातचीत से बचतीं रही
एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के फार्म हाउस पर पूरी टीम एक ही कमरे में रही और उसी में जांच करती रही। इस कमरे में अजय के परिवार के सदस्यों व नौकरों के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रही। टीम जांच करके बृहस्पतिवार दोपहर बाद निकली तो अजय की मां सफेदो व पत्नी कृष्णा से बातचीत करने के लिए गांव के काफी लोग पहुंचे। मगर, दोनों ने किसी से भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें