फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षक पद के लिए 57 पूर्व खिलाडिय़ों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर खुलने वाले खेलो इंडिया केंद्र के लिए जिले में 57 प्रशिक्षकों ने जिला खेल कार्यालय में आवेदन किया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से सभी प्रशिक्षकों के आवेदन निदेशालय को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक हजार खेलो इंडिया केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रुप में तैनात किया जाएगा। निदेशालय ने 24 जुलाई तक प्रशिक्षकों से अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ जिला क्रीड़ा कार्यालय पर आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिले में अलग-अलग खेलों के लिए 57 पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक के पद के लिए आवेदन किया है। सबसे अधिक 45 आवेदन शूटिंग के लिए तथा सबसे कम एक आवेदन बॉक्सिंग प्रशिक्षक पद के लिए आया है। बताया कि कुश्ती के प्रशिक्षक के लिए पांच आवेदन आए हैं। इनमें दो राष्ट्रीय स्तर व तीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। तीरंदाजी के लिए तीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। बास्केटबॉल के लिए एक राष्ट्रीय स्तर व दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ने आवेदन किया है। सभी आवेदकों के आवेदन निदेशालय को भेज दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उनके आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें