खेकड़ा नगर स्थित खंड विकास कार्यालय पर समारोह में शादी के बंधन मे बंधे जोडे़।
- फोटो : KAHKRA
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉक में हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/छपरौली/खेकड़ा/बिनौली/बालैनी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक में 57 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। शादी में वर-वधु को नगद राशि व घरेलू सामान देकर विदा किया गया। सभी ब्लॉक पर बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सभी ब्लॉक में रीति-रिवाज के साथ युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराया गया। दंपती के खातों में 35-35 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। सभी जोड़ों को दस-दस हजार रुपये का घरेलू सामान दिया गया। इसके अलावा शादी में छह हजार रुपये सजावट व जलपान पर खर्च किए गए। बागपत, बड़ौत और बिनौली में 11-11 युवक-युवतियां शादी के बंधन में बंधे। शादी कार्यक्रम के दौरान सभी बीडीओ व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में ब्लॉक वार हुई शादी
ब्लॉक शादी
बागपत 11
छपरौली 10
खेकड़ा 9
बड़ौत 11
बिनौली 11
पिलाना 5