बागपत। लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान के बाद देर रात तक बूथवार मतदान के आधार पर अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। जिसके बाद बागपत लोकसभा सीट पर 56.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद भी यह वर्ष 2019 के 64.59 प्रतिशत के मुकाबले 8.43 प्रतिशत कम रहा। मतदान प्रतिशत कम होने से पार्टियों व उनके प्रत्याशियों की चिंता जरूर बढ़ गई है।
बागपत लोकसभा सीट में बागपत, बड़ौत, छपरौली विधानसभाओं के अलावा मेरठ की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर विधानसभा सीट आती है। लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 53 हजार 146 मतदाता है। लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान कराया गया, जिसके बाद देर रात तक रिपोर्ट तैयार की गई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तक अंतिम रिपोर्ट जारी हो सकी और उसके आधार पर लोकसभा क्षेत्र में 56.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें महिला मतदाताओं के मुकाबले 53.16 प्रतिशत ने मतदान किया और पुरूष मतदाताओं में 58.69 तो अन्य में 10.81 प्रतिशत मतदान करने पहुंचे।
प्रतिशत बढ़ने के बाद भी नहीं बदली स्थिति, फिसड्डी रहा छपरौली
लोकसभा सीट पर शुक्रवार देर शाम के मुकाबले शनिवार को कुछ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की रिपोर्ट बनाई गई। मगर इसके बावजूद भी स्थिति नहीं बदल सकी और चुनाव में मतदान के मामले में छपरौली सबसे फिसड्डी रहा तो सिवालखास आगे ही रहा। एक भी विधानसभा पिछली बार के मतदान के आंकड़े को पार नहीं कर सकी और वर्ष 2019 के मुकाबले सभी जगह कम मतदान हुआ।
बागपत लोकसभा सीट पर इस तरह है मतदाता
विधानसभा पुरूष महिला अन्य सर्विस वोटर
सिवालखास 187701 156014 20 2177
छपरौली 185030 151708 2 3719
बड़ौत 167917 139736 4 2713
बागपत 180682 155668 16 2295
मोदीनगर 179869 154874 32 1109
-
बागपत लोकसभा सीट पर विधानसभाओं में इस तरह हुआ मतदान
विधानसभा पुरूष वोटर महिला वोटर अन्य कुल
सिवालखास 117068 87978 6 205052
छपरौली 99959 73832 1 173792
बड़ौत 93719 70501 0 164220
बागपत 105738 83544 0 196046
मोदीनगर 110360 85685 1 196046
कुल 526844 401540 8 928392