बागपत जनपद में मूल्यांकन कार्य शुरू होने के बाद भी अभी तक कई विषयों की कॉपियां नहीं पहुंची है। दूसरे दिन खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में 45 व बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में 10 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।