फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 28 केंद्रों पर 54528 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एसटीएफ की नजर रहेगी

Sat, 17 Feb 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार व रविवार को 28 केंद्रों पर 54528 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। जिसके लिए प्रशासन और पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा में कोई सेंधमारी नहीं कर सके, इसके लिए एसटीएफ की नजर भी रहेगी। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक इंस्पेक्टर और पुलिस तैनात रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कार्यदायी संस्था के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कंट्रोल कक्ष में संपर्क करने की ही अनुमति रहेगी।
- एक दिन में 26264 अभ्यर्थी होंगे शामिल
पुलिस भर्ती परीक्षा में एक दिन में 26264 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से आधा घंटा पूर्व अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक और आंखों की जांच कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के कागज, पेन ड्राइव, ब्लूट्रूथ, फोन, घड़ी या इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

- अभ्यर्थी के सामने खुलेंगे प्रश्नपत्र
परीक्षा में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट अभ्यर्थी के सामने खोले जाएंगे और परीक्षा पूर्ण होने पर ओएमआर शीट, प्रश्नपत्र व अन्य अभिलेखों को अलग-अलग रंग के लिफाफों में सील पर कोषागार के डबल लॉक में रखवाया जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीएम और एडीएम को पैकेट उनके सामने सील करने का प्रमाण पत्र देंगे।
- सेक्टर मजिस्ट्रेट की रही परीक्षा सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और परीक्षा सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट पर होगी। परीक्षा के लिए जिले में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद कलक्ट्रेट में वापस ओएमआर सीट पहुंचाने के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की गई है।
- शासन स्तर से की जाएगी निगरानी
पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी शासन स्तर से ही जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए रिजर्व पुलिस लाइन और शासन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारी कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
- असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी निगरानी
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। सड़क और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें