फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 53 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया शिविर, पुराना कस्बा से किशोरियों को बुलाकर लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

फोटो-आठ

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुराना कस्बा से बुलाई गई 53 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई और उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। यह पहल किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ एसडीएम ज्योति शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सुरुचि शर्मा, केंद्र प्रभारी दिव्यानी और अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सुरुचि शर्मा ने बताया कि कुल 53 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन दी गई। वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियों में राधिक, वंशिका, खुशी, पिंकी, वैशाली, आरोही, आयशा, सोफिया, इबरा, आंचल, नविया, प्रिया, रमशा और भावना सहित अन्य शामिल थीं। वैक्सीन लगाने के बाद सभी किशोरियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन लगाने से पहले दीपा, सीमा, शालू, मोहसीन, मुजब्बीर रहमान और अमित कुमार ने घर-घर जाकर अभिभावकों को जानकारी दी। इन कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व और कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक किया। अभिभावकों की सहमति प्राप्त होने के बाद ही किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। सुरुचि शर्मा ने आगे बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। इसका लक्ष्य शत-प्रतिशत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें