बड़ौत (बागपत)। हसनपुर जिवानी करीमपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दबंग गांव का मुख्य रास्ता बंद करना चाहते हैं। इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बीडीओ ने एसडीएम से बातचीत कर हल कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ दबंग लोग गांव के मुख्य रास्ते को बंद कराना चाहते हैं। इसके अलावा गांव में कोई भी मुख्य रास्ता नहीं है। आरोप है कि मुख्य रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़कर पास में स्थित स्कूल की चारदीवारी के अंदर लेना चाहते हैं। प्रधान भी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। साथ ही दबाव बनाने के लिए पुलिस की धमकी दिलाई जा रही है। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा कि वे मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे और एसडीएम गुलशन कुमार से वार्ता कर इसका जल्द हल निकालेंगे। प्रदर्शन में देवी सिंह, शगीर, सुंडा, अय्यूब, जयवीर, ताहिर, शौकीन, शोमी, यामीन, कालू, सुरेंद्र, इस्लाम, मुस्ताक, शेर खान, मोमिन, सतेंद्र, देशपाल आदि रहे।