फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली के त्योहार पर अमर उजाला की ओर से बच्चों को गुलाल वितरित किया। जिले में निर्धारित सेंटरों पर बच्चे और अमर उजाला के पाठक गुलाल लेने पहुंचे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोकदल के नेता मनोज राणा ने अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली और अन्य स्थानों पर कैंप लगाकर अमर उजाला की ओर से नि:शुल्क गुलाल का वितरण किया। गुलाल पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। मनोज राणा ने कहा कि यह कार्य सराहनीय है। बागपत के ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कोर्ट रोड सहित विभिन्न जगहों पर अमर उजाला की ओर से गुलाल का वितरण किया। उन्होंने बच्चे और बड़ों से सूखे रंगों से ही होली खेलने का आह्वान किया। बागपत पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने भी गुलाल का वितरण किया। बड़ौत में अमर उजाला कार्यालय के अलावा ग्रोवेल स्कूल में गुलाल वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें