दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में किसान अधिकार आंदोलन की बैठक हुई। इसमें बिजली की बढ़ी दरों व बकाया गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि सरकार ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने और 14 दिन में भुगतान दिलाने का वादा किया। इसे पूरा नहीं किया। वहीं बिजली की बढ़ी दरों एवं किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा गोवंश को लेकर किसान चिंतित है। इन्ही मुद्दों पर 13 मार्च को मुजफ्फरनगर में कई किसान संगठनों की बैठक होगी। इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी। इसमें किसान ठोस रणनीति के साथ कार्य करेंगे। इसमें हरेंद्र, इंद्रपाल, योगेंद्र, सुखवीर, ब्रहम सिंह, रामपाल, चतर सिंह, जगपाल, नईम, राजकुमार, ताहिर आदि रहे।