बड़ौत (बागपत)। सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के सचिव ने बताया कि बागपत परिक्षेत्र के किसान जिनके पास सामान्य प्रजाति का गन्ना अवशेष बचा है, वह अपना आधार कार्ड संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक को सामान्य गन्ना दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि किसान अपने सटे पर अपना ही गन्ना तौल कराएं, यदि गड़बड़ी हुई तो उसका सटा बंद कर दिया जाएगा और इसकी संपूर्ण जानकारी किसान की होगी।
पकड़ कर कोर्ट में पेश किया
बिनौली (बागपत)। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वांछित के खिलाफ अभियान चलाकर धनौरा सिल्वर नगर निवासी अशोक पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।