फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान को कभी बांटा नहीं जा सकता : डॉ. सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किताबों का अध्ययन करने से ज्ञान अर्जित होता है और ज्ञान को कभी बांटा नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से पुस्तकालय में पुस्तकें दान करने की अपील की।
उन्होंने मंगलवार को तहसील में राजकीय जिला डिजीटल पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुस्तक सबसे बड़ी मित्र है। जो पुस्तक पढ़ने वाले हैं, वे अकेलापन महसूस नहीं करते है। जो पुस्तक का प्रेमी है, वह ज्ञान का प्रेमी है। ज्ञान आनंद की विभूति होती है। उन्होंने कहा कि पहले पुस्तकें नहीं थी और जुबानी तौर पर लोग याद करते थे। मौखिक परंपरा वेदों की थी। जो लोगों के कठंस्थ याद रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पुस्तकालय में 11 हजार किताबें हैं। इसका भवन 68.75 लाख रुपये की कीमत से बनाया है। उन्होंने कहा जिसके पास घर में किताबें हैं वे इस पुस्तकालय में दान करें, क्योंकि ज्ञान विद्या का दान सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री की धर्मपत्नी अलका तोमर, भारतीय युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, नगर अध्यक्ष कमल तोमर, विनोद जैन एडवोकेट, कपिल तोमर, डॉ. अजय तोमर, आकाश बंसल, राजेश चौहान, रविंद्र राठी, चंद्रवीर तोमर, डीएम पवन कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें