बड़ौत (बागपत)।
प्राइम द स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स स्कूल मेें रविवार को एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रेड हाउस और येलो हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रेड हाउस की टीम विजयी रही।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मीनाक्षी पंवार, अरूणा पंवार, नितेश तोमर, सोनू पंवार, अंकित अग्रवाल, पारस व प्रधानाचार्य विनिता जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संचालक अंकित पंवार ने कहा बेटा व बेटी में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। डायरेक्टर मानवी मदान, मीनाक्षी पंवार व अरूणा पंवार ने कहा कि बेटी शिक्षित होकर एक साथ दो परिवार को शिक्षित करती है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर बल दिया। प्रतियोगिता मेें रेड हाउस और येलो हाउस के बीच संघर्ष पूर्ण मुकाबला हुआ। इसमें रेड हाउस 10-8 के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम की खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन पुस्तकालय इंचार्ज अमित तोमर और मनीष तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बबीता, देवेंद्र, विशाल, प्रीति, ज्योति का योगदान रहा।