बड़ौत (बागपत)।
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के हमलों को नष्ट करने पर हिंदू संगठनों में खुशी लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई बांटकर हर्ष जताया और ढ़ोल-नगाड़ों से खुशी जताई। इसमें वक्ताओं ने कहा वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज द्वारा पाकिस्तान में घुसकर हमला करने का हमारा बदला पूरा हो गया।
हिंदू संगठनों ने रंग लगाकर पटाखे छुड़ाकर बड़ौत के मैन बाजार में खुशी मनाई। नगर अध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि ये युग नए युग का भारत है ये घर में घुसेगा भी ओर घुसकर मारेगा भी।
जश्न मनाने वालों में नितिन जैन, अंकित बड़ौली, दीपक बामनौली, नितिन गोस्वामी, संदीप, सचिन वत्स, मनीष तोमर, दीपक चौधरी, सुनील मान, चिंटू मिश्रा रहे। दूसरी तरफ संगठन के लोग सचिन वत्स के नेतृत्व में एकत्र हुए और वे पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए नगर में जुलूस निकाला और मिठाई बांटी। इसमें अजय तोमर, भीम, गौरव भारद्वाज, रवि शर्मा, अक्षय, अंकित शर्मा, मंटू, पार्थ रहे। भूूतपूर्व सैनिक श्रीभगवान बिजरौल के आवास पर गोष्ठी हुई। इसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर तीन सौ आतंकियों को मार गिराने पर हर्ष जताया। इसमें श्रीभगवान, संजीव खोखर, प्रमेंद्र, सतेंद्र, राजपाल, ओमपाल, राजेंद्र कुमार, ओमवीर, अरविंद, रमेश चंद, योगेंद्र, सूबे सिंह, सुभाष, जयपाल सिंह आदि रहे। अखिल भारतीय अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद के प्रदेश महासचिव हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी ने वायुसेना की कार्रवाई का स्वागत किया। अग्रवाल महासंघ ने पंचवटी मंदिर में बैठक कर वायुसेना के हमले पर खुशी जताई।