बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जारी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज पर सोमवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के इतिहास के पेपर की परीक्षा हुई। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि दर्जनों अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।