फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में 15 किसानों को चेक बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 15 किसानों को प्रमाणपत्र बांटेे। प्रधानमंत्री के गोरखपुर में योजना का शुभारंभ किया। किसानों ने इसका सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर देखा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसका सीधा प्रसारण तहसील में कार्यक्रम में मौजूद किसानों को दिखाया। बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन अमित राणा, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने योजना की तिमाही किश्त की पहली किश्त के दो हजार रुपये के प्रमाणपत्र दिए । संबंधित किसानों के खातों में सीधे दो हजार की धनराशि पहुंचा दी। एसडीएम ने बताया कि उक्त योजना से तहसील क्षेत्र में 35 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा, नायब तहसीलदार, कानूनगो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें