बड़ौत। कश्मीर में धारा 370 हटवाए जाने की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुराना रोड पर अलगाववादी नेताओं का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रविवार को कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनु तिवारी, समाजसेवी सचिन वत्स, चिंटू व प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए। उन्होंने महबूबा मुफ्ती व फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि जब तक केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं देगी, तब तक देश के सैनिक सीमा पर ऐसे ही शहीद होते रहेंगे। कई बार पाकिस्तान भारत पर धोखे से हमला कर चुका है, यदि अब जवाब नहीं दिया गया तो सेना का मनोबल बढ़ने के बजाए टूटेगा। उन्होंने धारा 370 हटाने की मांग उठाई। इस दौरान सागर, सिद्धार्थ, आमिर मिश्रा, अभय, रिंकु, अंकुर, सुधीर, अक्षय शामिल रहे।
यज्ञ में आहुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव के शिव मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संजीव सर ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान पर हमला करने की इजाजत भारतीय सेना को देनी चाहिए। जब तक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा, हमले होते रहेंगे। उन्होंने शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर देशपाल, गौतम, अनिल, राजीव, ओमवीर, रविंद्र, रोहताश, गोल्डी मौजूद रहे।