बागपत। वन विभाग ने बर्ड फेस्टिवल मनाया। वन क्षेत्र में स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की पहचान कराई। पक्षियों को संरक्षित करने के बारे में बताया। प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। छात्र-छात्राएं पक्षियों को देखे। कार्यक्रम में वन विभाग की टीम मौजूद रही।
निवाड़ा वन क्षेत्र में वन विभाग की ओर से शनिवार को बर्ड फेस्टिवल मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम अनिल कुमार मिश्र और सीडीओ पीसी जायसवाल रहे। दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे। वन विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का ज्ञान कराया। यमुना नदी पर पहुंचे साइबेरियन पक्षी और गोल्डन बत्तक को दूरबीन के माध्यम से दिया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि जिले में बुलबुल, कबूतर, मोर, तोता, मैना, गोगई, कोरिल्ला, गौरैइया, बगुला, सकर खोरा, सिकरा, मुनिया, नील कंठ, गुरसल, कटफोड़वा, समेत विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की भरमार है। जानकारी दी सर्दियों के मौसम से विदेशी पक्षियों की भरमार हो जाती है। यमुना पर साइबेरियन और अमेरिकन पक्षी पहुंचकर चहलकदमी करते हैं। कार्यक्रम में पक्षियों के संरक्षण पर कार्य कर रही संस्था साउंडर्स ऑफ नेचर के अध्यक्ष शांतनु चौधरी पहुंचे। उन्होंने भी बच्चों को विभिन्न जानकारी दी। पक्षियों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया। इसमें प्रभारी वनाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, सिसाना ग्राम प्रधान हीरो देवी, वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत मदन पाल सिंह, रवि चौधरी, आशु चौधरी, रोहन चौधरी, चंद्र किरण, दीपक सिरोही, दया कृष्ण तिवारी मौजूद रहे।
बढ़ते प्रदूषण से पक्षियों का अस्तित्व खतरे में : सीडीओ
बागपत। बर्ड फेस्टिवल के दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल ने विद्यार्थियों को कहा कि अत्यधिक प्रदूषण के कारण पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। आपके क्षेत्र से गैरैइया जिले से खत्म सी हो गई। पहले कभी आंगन में ही चह चाहती थी, अब पेड़ों पर भी नजर नहीं आती है। उन्होंने बच्चों को जागरूक किया अपने परिवार के साथ-साथ पड़ोस के लोगों को भी प्रदूषण के प्रति जागरूक करें। इससे पर्यावरण और प्राकृतिक का साैंदर्य बना रहे हैं। पॉलीथिन का इस्तेमाल जरा भी न करें। प्लास्टिक के बने उत्पादों के इस्तेमाल से दूरी बनाए।
इन स्कूलों के बच्चें पहुंचे फेस्टिवल में
बागपत। सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल, श्री गोपी चंद, लिटिल रोज, माउंट लिटरा जी स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।