फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को भी शादी के आवेदन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में नौ फरवरी को विवाह कराएं जाएंगे। वहीं शिक्षा विभाग, डीपीओ को जहां आवेदन कराने की जिम्मेदारी दी। वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी शादी के लिए आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौ फरवरी को शादियां कराई जाएगी। इसके लिए जगह का चयन हो गया है। कपड़े और अन्य सामान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य विभाग को शादियों के आवेदन कराने के लिए लक्ष्य दिए है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी इसके लिए शादी के लिए आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया। जिले में सैकड़ों महिला स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। जिनके माध्यम से आवेदन कराने के लिए निर्देश दिए। वहीं सीडीओ ने बताया कि शादी समारोह में खाने पीने, टेंट और कार्य के लिए जिला पंचायत को जिम्मेदारी दी। सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य विभाग के कर्मचारी भी कार्य में जुटे हैं।

विधायक योगेश धामा ने किए श्री जी के दर्शन
बागपत। विधायक योगेश धामा शनिवार को सिसाना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मंदिर पहुंचकर श्री जी के दर्शन किए। जिसके बाद सभी लोगों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। उसके बाद वह अन्य जगह के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दोबारा मंदिर में आने की इच्छा प्रकट की है। वीरेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, जेविंद्र जैन, पुनीत जैन, संजय रूहेला, पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि दयानंद की जयंती
दोघट। चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के अध्यक्ष बलजीत सिंह आर्य ने पुसार में पेट्रोल पंप पर पत्रकारों को बताया कि मंच के तत्वावधान में गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना गुलियान में महर्षि दयानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनेगा। इसके तहत 8 से 12 फरवरी तक विशाल यज्ञ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें