बागपत। चारागाह और गोचर गोवंशों के लिए फसलोत्पादन तो किया जा सकता है, लेकिन किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाज की भूमि पर अस्थाई गोवंश आश्रय केंद्र खोलने की कार्रवाई की गई। मत्स्य पालन विभाग की भूमि पर जिला स्तरीय गोवंश आश्रय केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव डॉ. अनूऱ्प चंद्र पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि चारागाह की भूमि पर गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए फसलोत्पादन तो किया जा सकता है, लेकिन इस पर निर्माण नहीं कराया जाएगा। गोवंशों के लिए यहां पर नलकूप लगवाने के लिए छूट दी गई है। पौधरोपण भी किया जा सकता है। नलकूप लगवाने में सामाजिक संगठन, एनजीओ सहयोग कर सकते हैं।