बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने आगामी 24 जनवरी को बिजनौर में पहुंचने वाली युवा क्रांति यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया।
लोक सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रधान शेलेंद्र ठाकुर के आवास पर हुई बैठक में लोक सभा प्रभारी बागपत अनस सुल्तान ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही युवा क्रांति यात्रा आगामी 24 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पहुंचेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। संचालन शेलेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक संदीप गुर्जर, सौरभ गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, माजिद खान, शौकीन मलिक, आशू खान, राजीव, गौरव मलिक, नईम, रासीद आदि उपस्थित।