बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक ब्लॉक में हुई। पुरानी पेंशन को लेकर 21 जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। 28 को जुलूस निकालेंगे। छह से 12 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
बुधवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं कर रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राजकीय वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 15 विभागों की पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि वह 21 जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, 28 जनवरी को मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालेंगे। छह से 12 फरवरी तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष राकेश यादव और संचालन संयोजक संयोजक प्रमोद कुमार ने किया। सत्यपाल त्यागी, यज्ञदत्त शर्मा, कुलबीर ढाका, जोनी चौधरी, विक्की, राजकुमार, विपिन त्यागी, गंगा सिंह, रमेशचंद, संजीव तोमर, विकास मलिक, राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज रूहेला, प्रेम कुमार, गंगाराम, मौहम्मद इमरान, रवि कुमार मौजूद रहे।