फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर भी नो केश की स्थिति रही, आज खुलेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिले में दूसरे दिन भी करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल में शामिल बैंकों पर ताले लटके रहे। एटीएम पर भी नो कैश की स्थिति रही। दिनभर खातेदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंक खुलेेंगे, इसके बाद दो दिन फिर से बैंक बंद रहेेंगे।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियन की बुधवार को भी हड़ताल रही। दूसरे दिन भी यूनियन से जुड़े बैंकों में हड़ताल रही। सिंडीकेट बैंक, यूनियन बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों पर ताले लटके देखकर खातेदारों को वापस लौटना पड़ा और परेशानियां झेलनी पड़ी। बागपत और बड़ौत में सिंडीकेट बैंक की मुख्य शाखा पर ताला लटका रहा। जिले में करीब 125 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ। अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप थरोट ने बताया कि करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। दूसरे दिन स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में लेन-देन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि बैंकों को मर्ज करने, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।

दो दिन होंगे बैंक बंद
बागपत। भले ही बृहस्पतिवार को बैंक खुल जाएंगे, लेकिन शनिवार और रविवार को फिर बैंक बंद होंगे। बुधवार को बैंक कर्मियों हड़ताल होने से खातेदारों को परेशानी हुई। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंक खुलेंगे। जबकि शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें